50+ Respect Women Quotes in Hindi

Respect Women Quotes in Hindi. इतने बरसों के बाद आज भी नारी का सम्मान एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है | इतने प्रयासों के बाद भी आज भी समाज नारी को उसका सम्मान नहीं दे पाया है | नारी को सम्मान देना न केवल उसकी गरिमा का प्रतीक होता है, बल्कि यह समाज की समृद्धि और समानता की दिशा में एक प्रभावी कदम है | लेकिन फिर भी ना जानी क्यों समाज नारी को उचित स्थान नहीं देता है | जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं होता है वो समाज कभी भी पूर्ण रूप से प्रगति नहीं कर सकता है | नारी का सम्मान करने से समाज में सामाजिक समरसता और अद्भुतता की भावना उत्पन्न होती है | 

Respect Women Quotes in Hindi

नारी शक्ति के बिना हर नर है अधूरा
अपने संघर्ष से करती हर काम वो पूरा

जिस घर में स्त्री को मान नहीं मिलता
उस कुल को जगत में कहीं सम्मान नहीं मिलता

हिन्दुस्तान की जमीं पर, ये क्या गज़ब हो रहा है
सम्मान की जगह क्यों महिलाओं का अपमान हो रहा है

बहू रानी और सास मां होती है
नारी के सम्मान की ऐसी कहानी होती है

हर लड़की की इज़्ज़त कीजिए या फिर
अपनी माँ बहन को भी बेइज़्ज़त कीजिए

महिलाओं ने किया पथ प्रदर्शन, जब-जब पुरुष निराश हुआ
फिर क्यों आज उस धरती पर, महिलाओं को हैं विवश किया

अगर महिला को देना हो उपहार
सबसे अच्छा उपहार है सम्मान

लिखना तो बहुत कुछ चाहता हूं, पर समझ ना आए मैं क्या लिखूं
इतने रूप है तेरे, तुझे किन रूप में लिखूं, हे स्त्री तू ही बता तेरी मैं क्या पहचान लिखूं

हर नारी का जीवन, फूलों की सेज नहीं
रणभूमि भी होती है, निडर होकर लड़ने के लिए

औरत कभी खिलौना नहीं होती, वो तो परमात्‍मा के बाद वो पूजनीय व्‍यक्ति है
तो मौत की गोद में जाकर, जिंदगी को जन्‍म देती है

Respect Women Quotes in Hindi

कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता
जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कन्धा मिला कर ना चलें

जीवन संघर्ष में हमेशा, सूझबूझ से काम लेती नारी
संघर्ष के ढांचे में, फिर ख़ुद ही ढल जाती नारी

अपमान मत करना नारियों का, इनके बल पर जग चलता है
मर्द जन्‍म लेकर तो… इसी की गोद में पलता है

नारी का सम्मान करना है, तो शुरुआत घर से करो
मां, बहन, बेटी, बहू सभी के चरण स्पर्श करो

नारी ने ही संसार रचाया, नारी ने सृष्टि को चलाया
उसका यूं तिरस्कार न करो, देह जलाकर पुरस्कार न दो

प्रतिकूल परिस्थितियों में, ख़ुद को ढालकर
जीवन संग्राम में निखरती नारी

स्त्री नाम के सूर्य को दबाइए मत, इसे उगने दीजिए
और फिर देखिए पूरा समाज रौशनी से प्रज्ज्वलित हो उठेगा

हम हमेशा देखते हैं जब आदमी स्त्री से प्यार करता है, वो अपनी ज़िन्दगी का बहुत छोटा हिस्सा देता है
पर जब स्त्री प्यार करती है वो सबकुछ दे देती है

कभी दुर्गा का रूप हुई हैं, कभी काली तो कभी लक्ष्मी
कभी सावित्री बन पति के प्राण हरे हैं, तो कभी रण में साथ लड़ी

नारी का सम्मान करना महान पुरुषों का काम है
रावण तो कल भी बदनाम था आज भी बदनाम है

Respect Women Quotes in Hindi

स्त्री सर पर चढ़ना नहीं चाहती, बस वह पुरुष के क़दमों में न बैठ कर
कंधे से कन्धा मिला कर चलना चाहती है

सहनशीलता गुण हैं इसका, क्यों इसका दुरुपयोग करो
मिलकर सब इस नारी समाज का सम्मान करो

महिलाएं पुरुषों से अधिक समझदार होती हैं
क्योंकि वो जानती कम हैं और समझती ज्यादा हैं

विपत्तियों से न डरती नारी, कायर, कमज़ोर, डरपोक
ये शब्द कदापि, न पसंद करती कभी नारी

औरतें वो नहीं सुनना चाहती जो आप सोचते हैं
औरते वो सुनना चाहती हैं जो वो सोचती हैं

गर्भ से लेकर गलियों तक, नहीं सुरक्षित कोई नारी
डरो ऊपरवाले से, आता वक्त पड़ेगा सब पर भारी

पिता रविवार को एक काम कम करता है
परन्तु माँ रविवार को एक काम ज़्यादा करती है

जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता
ऐसा घर हर पल अपने यश, वैभव को है खोता

स्त्री का सत्कार एक सभ्य पुरुष के भीतर
पाए जाने वाला संस्कार है

परिस्थितियों को बदलने की ताकत रखती नारी
मार्ग और समय को भी बदल कर निखरती नारी

Respect Women Quotes in Hindi

स्त्रियों की मान-हानि
साक्षात् लक्ष्मी और सरस्वती की मान हानि है

कमर कस सदैव संघर्षों से
जुझने को तैय्यार रहती हर नारी

जीवन की कला को अपने हाथों से साकार कर नारी ने सभ्यता और संस्कृति का रूप निखारा है
नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार है

लाख मेहनत करने पर भी न रहता कोई आभारी
हर घर में रहती है ऐसी ही एक नारी

किसी भी स्त्री के बारे में उतना ही गलत सोचिएगा
जितना अपनी बहन के बारे में सोच सको

इज़्ज़त किया करो बहनों की क्या फ़र्क़ पड़ता है
फिर चाहे अपनी हो या गैरों की

मर्दाना कमजोरी से रंगी पड़ी हैं शहर की सब दीवारें
फिर वही कमजोर मर्द कहते हैं कि औरतें कमजोर होती हैं

दहेज़ से परहेज़ करना असली मर्द हो तो
उल्टा लड़की की हिफाज़त का भरोसा देकर आना

अकेले ही चलती, किसी ख़्वाब के टुकड़े के साथ
ख़ुद पर भरोसा और, फ़तेह के यक़ीन के साथ नारी

आदमी अपनी किस्मत नही बनता
बल्कि औरत आदमी की किस्मत को तय करती है

Respect Women Quotes in Hindi

लोग भले कहें नारी को कमज़ोर, पर न समझे ख़ुद को कमज़ोर
अकेली भिड़ जाए बड़े-बड़े, इम्तिहानों और तूफ़ानों से

जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं, आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं
लेकिन आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं, आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं

शिक्षा की समानता से नारी, पुरुषों की बराबरी नहीं
अपने अच्छे जीवन जीने के लिए, प्रेरित करती नारी

स्त्री हमेशा महत्वाकांक्षा की दौड़ में थी
उसे बस रोका गया था

अपमान न करना, दिल न दुखाना, संसार नारी से ही चलता है
सारी दुनिया को हासिल करने वाला पुरुष, एक मां की गोद में ही तो पलता है

जिस घर की औरतें खुले मन से मुस्कुराती हैं
खुशियाँ वहाँ दौड़ी चली आती हैं

जो इज्जत और सम्मान न करे नारी का
उसका कफन सिलवा दो साड़ी का

एक असल मर्द कभी महिला पर हाथ नहीं उठाता
बल्कि उसके खिलाफ अपनी आवाज़ उठाता है

स्त्री के भीतर, एक और आक्रामक रूप रहता
जो अपने हक़ के लिए, आक्रमकता जगाए रखता

समाज कब का टूट कर बिखर जाता
अगर वह महिलाओं के पैरों पर न चल रहा होता

नारी के पास इतना बल है की
वह हर ज़िम्मेदारी को बड़ी ज़िम्मेदारी से उठाती है एवं पूर्ण करती है

Respect Women Quotes in Hindi

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap