55+ Justice Quotes in Hindi

Justice Quotes in Hindi. किसी भी समाज और देश की प्रगति के लिए वहां न्याययिक ब्यवस्था का मजबूत होना जरुरी है | जिस समाज में लोगों के लिए न्याय नहीं होता है, न्याय की अवधारणा नहीं होती है वो समाज मरा हुआ होता है | जिस समाज में हर वर्ग के ब्यक्ति के लिए न्याय होता है वो ही समाज प्रगति करता है | आज का हमारा ये पोस्ट न्याय पर ही आधारित है जहाँ पर आपको न्याय या इन्साफ से सम्बंधित कोट्स पढने को मिलेंगे |

Justice Quotes in Hindi

Justice Quotes in Hindi

अन्याय‘ का पलड़ा सिर्फ तब तक ही भारी रहता है
जब तक ‘न्याय‘ के लिए एक बुलंद आवाज नहीं उठाई जाती

राज्य के जीवन और आचरण में न्याय तभी संभव है
जब वह पहले नागरिकों के दिल और आत्मा में बसता है

हर अन्याय को पता है कि
एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा

मृतक न्याय के लिए पुकार नहीं सकता
उनके लिए ऐसा करना जीवित लोगों का कर्तव्य है

न्याय करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं
जिसका निर्वाह एक साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता हैं

शक्तिरहित न्याय प्रभुत्वहीन होता है
न्यायरहित प्रभुत्व अत्याचारपूर्ण होता हैं

महान और बहादुर लोग ही न्याय के लिए खड़े होते हैं
न्याय के लिए लड़ते हैं और न्याय का समर्थन करते हैं

किसी निर्दोष को सजा होने से
अच्छा है कि न्याय में थोड़ी देरी हो

यदि आपका न्याय रिश्तों और परिस्थिति के अनुसार बदलता हो
तो यकीन जानिये आप सबसे बड़े अन्यायी है

न्याय अकेले एक पक्ष के लिए नहीं हो सकता
बल्कि दोनों के लिए होना चाहिए

Justice Quotes in Hindi

ईश्वरीय न्याय की गाड़ी
थोड़ी धीरे चलती हैं, किन्तु चलती हैं

न्याय करना उतना कठिन नहीं है
जितना अन्याय का शमन करना

बिना शक्ति के न्याय दुर्बल है और
शक्ति बिना न्याय के अत्याचारी

सच्ची शांति केवल युद्ध की अनुपस्थिति नहीं है
यह न्याय की उपस्थिति है

गरीबों को भी न्याय मिलता हैं
यह सुनकर हंसी आती है और मजाक-सा प्रतीत होता है

जब इंसान को अदालत से न्याय नही मिलता हैं
तो वह ईश्वर से न्याय की अपेक्षा करता हैं

भले ही आसमान गिर पड़े
परन्तु न्याय किया जाना चाहिए

इंसान का अशिक्षित होना खुद के साथ एक बड़ा अन्याय है
आप खुद के साथ न्याय करना चाहते है

नैतिकता, समानता और न्याय के सिद्धांत
कैलेंडर के साथ नहीं बदलते हैं

पूर्ण स्वतंत्रता न्याय का उपहास करती है
और न्याय स्वतंत्रता को अस्वीकार करता हैं

Quotes on Justice in Hindi

Quotes on Justice in Hindi

परमात्मा की चक्की धीरे परन्तु निश्चित पीसती है

अन्याय करने वाला ताकतवर हो
तो न्याय मिलने में कठिनाई होती हैं, परन्तु न्याय मिलता हैं

न्याय के मूलभूत सिद्धांत यह है कि किसी को गलत रूप में कष्ट न भोगना पड़े
और सार्वजनिक कल्याण की सेवा की जाए

न्याय और नीति सब लक्ष्मी के दो खिलौने हैं
इन्हें वह जैसे चाहती है नचाती है

विश्व में न्याय के साथ अन्याय का मिश्रण रहना
हमारे चरित्र विकास के पक्ष में अत्यंत आवश्यक हैं

अपनी आखों के सामने अन्याय होता हुआ देखकर
चुप रहना, अन्याय करने के ही समान हैं

कभी-कभी स्वार्थी होना, बहुत जरूरी हो जाता है
सबके साथ न्याय के चक्कर में, खुद के साथ अन्याय हो जाता है

यदि आप अन्याय के खिलाफ़ खड़े नहीं हो सकते हैं
तो न्याय की उम्मीद न करें

समाज के लिए न्याय उतना ही आवश्यक हैं
जितना एक बीमार के लिए दवा

न्याय और बदले के बीच का अंतर इस बात पर निर्भर करता है
कि कहानी कौन सुना रहा है

Justice Shayari in Hindi

Justice Shayari in Hindi

ज्यादा दया अपराध को बढ़ाती है
न्याय को पहले रखिये, दया बाद में

जिससे प्रेम हो गया, उससे द्वेष नहीं हो सकता
चाहे वह हमारे साथ कितना ही अन्याय क्यों न करे

गरीबों की पुकार हमेशा न्यायपूर्ण नहीं होती, लेकिन अगर आप इसे नहीं सुनेंगे
तो आप कभी नहीं जान पाएंगे कि न्याय क्या है

सही सही है, भले ही हर कोई इसके खिलाफ हो
और गलत गलत है, भले ही हर कोई इसके पक्ष में हो

ईश्वरीय न्याय की चक्की यद्यपि मंद गति से चलती है
किन्तु चलती अवश्य है

केवल न्याययुक्त व्यक्तियों के कार्य उनकी शाख में मधुर गंध देते है
और फूल की तरह खिलते हैं

सामाजिक न्याय महज नारा नहीं बल्कि धारा है

दोषियों पर दया करना निर्दोषों पर देशद्रोह है

शांति और न्याय एक ही सिक्के के दो पहलू हैं

एक सीमा के आगे न्याय भी अन्यायपूर्ण बन जाता हैं

Insaaf Quotes in Hindi

Insaaf Quotes in Hindi

किसी भी जगह होने वाला अन्याय
सर्वत्र न्याय के लिए एक खतरा है

न्याय के न्यायालयों की तुलना में, एक उच्च न्यायालय है और
वह अंतरात्मा की अदालत है, यह अन्य सभी न्यायालयों से आगे निकल जाता है

जरूरत-मंद और गरीबों की मदद करना
एक प्रकार का न्याय हैं

एक बार जब आप न्याय के मंदिर तक पहुंच जाएंगे
तो आप भगवान के स्वर्ग तक पहुंच जाएंगे

धार्मिक लोग गरीबों के न्याय की चिन्ता करते हैं
परन्तु दुष्टों को ऐसी चिन्ता नहीं

जो न्यायपूर्ण हैं उसको शक्तिशाली बनाने में असमर्थ होने के कारण
हमने शक्तिशाली को न्यायपूर्ण बना दिया हैं

न्याय एक व्यक्तिगत सह विज्ञान नहीं
बल्कि संपूर्ण मानवता का विवेक है

राज्य के जीवन और आचरण में न्याय तभी संभव है
जब वह पहले नागरिकों के दिल और आत्मा में बसता है

अधिकांश मनुष्यों में न्याय के प्रति प्रेम इस भय के कारण होता है
कि उन्हें अन्यायपूर्ण दंड न भुगतना पड़े

तुम्हारे शहर का इंसाफ़ है अजब इंसाफ़
इधर निगाह उधर ज़िंदगी बदलती है

Insaaf Shayari

Insaaf Shayari

अन्याय करने से शक्ति क्षीण होती हैं, और इंसान जल्द ही पतन को प्राप्त हो जाता हैं
न्याय करने से शक्ति बढ़ती हैं, और इंसान दिन दूना – रात चौगुना तरक्की करता हैं

जब भी हम एक अंधेरे आंदोलन से सामना करते हैं
तो यह हमें प्रकाश को देखने में मदद करता है, प्रकाश को देखें और न्याय के लिए लड़ें

अधिकांश मनुष्यों में न्याय के प्रति प्रेम इस भय के कारण होता है
कि उन्हें अन्यायपूर्ण दंड न भुगतना पड़े

कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और
जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़ जाय तो दवा जरुर देनी चाहिए

मनुष्य की न्याय की क्षमता लोकतंत्र को संभव बनाती है
लेकिन मनुष्य का अन्याय के प्रति झुकाव, लोकतंत्र को आवश्यक बनाता है

न्याय वह है जो कि दूध का दूध, पानी का पानी कर दे, यह नहीं कि
खुद ही कागजों के धोखे में आ जाए, खुद ही पाखंडियों के जाल में फँस जाए

किसी महान विचारक ने कहा है- न्याय पक्ष, मित्रता और रिश्तेदारी को अस्वीकार करता हैं
और इसलिए उसका प्रतिनिधित्व एक अंधे व्यक्ति के रूप में किया जाता हैं

मनुष्य अपने सबसे अच्छे रूप में सभी जीवों में सबसे उदार होता है
लेकिन यदि कानून और न्याय ना हो तो वो सबसे खराब बन जाता है

जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हांसिल कर लेते
क़ानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है, वो आपके किसी काम की नहीं

एक राष्ट्रपति किसी राष्ट्र की रक्षा नहीं कर सकता
यदि उसे उसके कानूनों के प्रति जवाबदेह नहीं ठहराया जाता है

राजनीतिक अत्याचार सामाजिक अत्याचार की तुलना में कुछ भी नहीं हैं
और जो सुधारक समाज की अवज्ञा करता है
वह सरकार की अवज्ञा करने वाले राजनीतिज्ञ से ज्यादा साहसी है

हर अपराध का न्याय दो जगह होता हैं
प्रथम इंसान द्वारा बनाये गये अदालत में, और दूसरा प्रकृति द्वारा बनाये गये अदालत में
यदि इंसानों की अदालत में न्याय नहीं मिलता है, तो प्रकृति की अदालत में निश्चित ही

उम्मीद है आप सभी को ये पोस्ट Justice Quotes in Hindi पसंद आया होगा | पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर जरुर करें | 

Read Also

Justice Quotes in Hindi

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap